मुंबई, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । जालना में राजूर-तेंभूर्णी मार्ग पर गढ़ेगव्हान दोराहे पर शुक्रवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी हैं। टेंभुर्णी पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार को कुएं से बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आज सुबह कार भोकरदन तहसील के कोपर्दा गांव से सुल्तानपुर जा रही थी। अचानक गढ़ेगव्हान दोराहे पर एक व्यक्ति कार से टकरा गया, जिससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार तटबंध तोड़कर सीधे कुएं में जा गिरी। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी टेंभुर्णी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुएं में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन इन पांचों की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान छत्रपति संभाजीनगर जिले के निवासी ज्ञानेश्वर दकले, पद्माबाई भांबिरे, निर्मलाबाई दकले, आदिनाथ भांबिरे और ज्ञानेश्वर भांबिरे के रुप में की गई है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
You may also like
3` शादी 3 तलाक और अब माला जपने की उम्र में शादी करना चाहते हैं आमिर खान 59 की उम्र में 30 साल की लड़की के साथ
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 2 सितंबर 2025 : मेष, कन्या और तुला राशि के लिए आज मंगलवार का दिन है मंगलकारी, पाएंगे शुभ योग से लाभ
`चांदी` का छल्ला बदल देता है किस्मत भिखारी भी बन जाता है राजा इसे पहनने के लाभ जाने`
महत्वपूर्ण जीके प्रश्नोत्तरी: अपने ज्ञान को बढ़ाएं
1936` में जन्म और 1936 में ही मौत फिर भी उम्र 70 साल? सबको चकरा देती है ये पहेली