वाराणसी, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में गुरुवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित अरिहंत नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महेंद्र गौतम(54) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेंद्र गौतम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाशों ने अरिहंत नगर में उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। गोलियां उनके गले और कनपटी में लगीं। गोली लगते ही महेंद्र सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश मौके से असलहा लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल महेंद्र को तत्काल तेलियाबाग स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के साथ वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर छानबीन कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच में जुटी हुई है।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
'जॉली एलएलबी-3' पर न्यायपालिका के अनादर का आरोप, समन जारी
ब्रोंको टेस्ट क्या है, यो-यो टेस्ट के रहते इसकी जरूरत भारतीय टीम को क्यों पड़ी?
केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से यूजर फीस वसूलने की रिपोर्ट्स को बताया फर्जी, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं
'1976 में राष्ट्रपति पंगु बना दिए गए', संविधान संशोधन बिल पर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास
Poco X8 Pro vs Poco X8 : लॉन्च से पहले ही फीचर्स ने मचाया धमाल, जानें डिटेल्स