देहरादून, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से उन्होंने समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
You may also like
कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी खाद्य पदार्थ, जानिए सही सेवन विधि
निफ्टी के लिए अब 25250 तक के लेवल खुल गए हैं, देखिये लेवल सहित शुक्रवार का ट्रेडिंग सेटअप
पित्त की थैली में पथरी? ये 5 लक्षण पहचानें, वरना बढ़ सकती है परेशानी
महिला हॉकी एशिया कप : सुपर 4 में भारत को चीन ने 1-4 से हराया
आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'साईकिल वाली दीदी' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? जानें सभी डिटेल्स!