रांची, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है।
विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
सूर्या अनुभवी बल्लेबाजी और कप्तानी के जरिए टीम को प्रेरित करते हैं : गावस्कर
सलमान खान ने बिग बॉस 19 विवाद पर जताई राय, सफलता का श्रेय भगवान को दिया
किडनी को रखें तंदुरुस्त: मौसमी फल और हाई-हाइड्रेशन फूड्स की पूरी लिस्ट!
Pitru Paksha 2025 : पितृपक्ष में तर्पण से होगा पितरों का तारण
आचार्य चाणक्य अनुसार` हर मनुष्य को कुत्ते से लेनी चाहिए ये 4 सीख जीवन में होंगे कामयाब