औरैया, 02 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले में चंबल, यमुना, सिंध, पहुंज और क्वारी नदियों में आई भीषण बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बढ़ते जल स्तर को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने सदर तहसील क्षेत्र के मई अस्ता गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को जाना।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम नाव पर सवार होकर बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा कर रहे हैं और स्थिति का स्वयं जायजा ले रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायत में राहत कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को आवश्यक सहायता समय पर मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस भीषण बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान किसानों की फसलों को हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि वह तत्काल फसलों के नुकसान का आकलन करे और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोग बेहद परेशान हैं और प्रशासन को उनकी सहायता के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने होंगे।
—————
(Udaipur Kiran) कुमार
You may also like
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
कर्नाटक : मांड्या में कांग्रेस का 5 अगस्त को प्रदर्शन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
महाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
इस रहस्यमयी जनजाति की महिलाएं 90ˈ की उम्र में भी हो जाती हैं गर्भवती 150 साल तक जीती हैं और दिखती हैं सिर्फ 20 की
मिस्र की बदनसीब रानी: अनेकसेनामून की दुखद कहानी