रांची, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने बुधवार को हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषी भाई हैं। दोनों ने आपसी विवाद के बाद शिवा कुमार राम की हत्या कर दी थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शिवा के शव को छिपा दिया था।
अदालत ने दोनों दोषियों बंधनू उरांव और अनिल उरांव पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
मामले के अनुसार शिवा कुमार राम की हत्या 15 नवंबर 2020 को हुई थी। घटना को लेकर मृतक के पिता ने पिठोरिया थाना में कांड संख्या 142/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंधनू उरांव और अनिल उरांव को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों दोषी बंधनू उरांव और अनिल उरांव पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव के निवासी हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा! AI की वजह से खत्म हो रही हैं इस सेक्टर की नौकरियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषि पंचमी पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मप्र: ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज
दिल्ली के द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 2100 क्वार्टर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
2 का पहाड़ा नहीं बता पाया दूल्हा दुल्हन बोली नहीं लूंगी फेरे. जाने फिर क्या हुआ`