नई दिल्ली, 01 अगस्त (Udaipur Kiran) । डॉ. मयंक शर्मा ने शुक्रवार को वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने तीन दशक से अधिक लम्बे अपने करियर में रक्षा लेखा महानियंत्रक सहित सरकार के लिए विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।
डॉ. मयंक शर्मा ने मंत्रिमंडल सचिवालय में अवर सचिव, उप सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय, संयुक्त राष्ट्र अपराध रोकथाम और आपराधिक न्याय आयोग व संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग में वैकल्पिक स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
डॉ. मयंक शर्मा अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक अकादमी और वियना की राजनयिक अकादमी में भी भारत के प्रतिनिधि रहे हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम में अपर आयुक्त और एम्स दिल्ली में उप निदेशक, प्रशासनिक तथा वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य किया है।
————-
(Udaipur Kiran) / सुनीत निगम
You may also like
ˈआटे को कीड़ों से बचाने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
ˈइस कचोड़ी वाले दद्दू को देश कर रहा नमन, साइकिल पर फर्राटेदार अंग्रेजी बोल बेचते हैं टैस्टी कचोड़ी
ˈसरकार की इस खास स्कीम के तहत लड़कियों को मिलते हैं सीधे ₹36,000 — जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
ˈकभी महीने के 800 रु कमाने वाली नीता कैसे बनी अंबानी परिवार की बहू? इस शर्त पर हुई थी शादी
फास्टैग रिचार्ज: टोल भुगतान को बनाएं आसान