संभल, 06 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 546.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ गया है।
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर बहजोई पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वह सबसे पहले पुलिस लाइन का जायजा लेंगे। यहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 546.25 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें 108 कार्यों के शिलान्यास और 113 कार्यों के लोकार्पण होने हैं। इसमें शिक्षा और विकास के क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने करीब 30 मिनट का संभल कल्कि तीर्थ विजन डाॅक्यूमेंट का प्रजेंटेशन भी किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।—————
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
You may also like
मंडोर एक्सप्रेस में सुरक्षा पर सवाल, जयपुर के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात
Aaj Ka Panchang 7 August 2025: त्रयोदशी पर बन रहे हैं विशेष योग, जानिए पूजा-पाठ का शुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी
Stocks to Buy: आज Sarda Energy और Kirloskar Oil समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के संकेत
मॉर्निंग की ताजा खबर, 07 अगस्त: ट्रंप ने फोड़ा एक्स्ट्रा टैरिफ बम, पीएम मोदी जाएंगे चीन; आज इंडिया गठबंधन की बैठक ... पढ़ें अपडेट्स
दिल्ली से पुणे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का टॉइलेट हुआ जाम, 5 घंटे लेट हुआ प्लेन, 5 घंटे फंसे रहे यात्री