मुंबई, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां के रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा फीनिक्स पक्षी की तरह है। प्राचीन काल से ही भारतीय राष्ट्र में किसी भी संकट का सामना करने के बाद पुन: उठ खड़े होने, प्रगति करने और उन्नति करने की जन्मजात क्षमता रही है।
सरकार्यवाह होसबाले ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया। उन्होंने सैन्यकर्मियों सहित उन सभी अर्धसैनिक बलों के जवानों के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित की, जो आज भारत की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पराक्रमी, वीर सैनिकों के कारण ही अक्षुण्ण हैं।
कार्यक्रम में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रबोधिनी के कोषाध्यक्ष नीलेश गोसावी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रकाश आड़े भी उपस्थित थे।
रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम’ में शामिल होने आए दुनिया भर के स्वयंसेवक और पदाधिकारी भी ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित थे। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम में आये स्वयंसेवकों एवं प्रबोधिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का समापन किया।
————-
(Udaipur Kiran) यादव
You may also like
फास्टैग वार्षिक पास की प्री-बुकिंग शुरू, सिर्फ 2 मिनट में ऐसे करें प्रोसेस
शोले: ईरान में लोग जब छिप-छिपकर देखते थे ये फ़िल्म
मंडप में सांवली लड़की देख लड़के ने तोड़ी शादी.ˈ किस्मत ऐसी पलटी की लड़की के आगे गिड़गिड़ाया लड़का
हिमाचल के कांगड़ा में पिकअप वैन हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत; 22 घायल
चोर-चोर कहकर जिसे पीटा फिर अगले दिन उसी कोˈ बना लिया दामाद… आधी रात को ऐसा क्या हो गया