भारत की सियासत में इन दिनों हलचल मची हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि अगर आज चुनाव हों तो क्या होगा? कौन बाजी मारेगा? इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter ने मिलकर मूड ऑफ द नेशन सर्वे (MOTN Poll) किया, जिसमें देशभर के 2 लाख 6 हजार 826 लोगों ने अपनी राय दी। इस सर्वे में हर उम्र, आय, शिक्षा, जाति और पृष्ठभूमि के लोग शामिल थे। तो चलिए, जानते हैं कि इस सर्वे में क्या-क्या सामने आया।
अगर आज चुनाव हुए तो कौन मारेगा बाजी?सर्वे की मानें तो अगर आज लोकसभा चुनाव हों, तो बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को 260 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 97 सीटें मिलने का अनुमान है। दिलचस्प बात ये है कि फरवरी 2025 में हुए सर्वे में बीजेपी को 281 सीटें और कांग्रेस को सिर्फ 78 सीटें मिलने की बात सामने आई थी। यानी बीजेपी की सीटें थोड़ी कम हुईं, लेकिन कांग्रेस ने थोड़ा सुधार किया है।
एनडीए बनाम इंडिया गठबंधनसर्वे में ये भी पूछा गया कि अगर आज चुनाव हों, तो एनडीए और इंडिया गठबंधन में कौन कितनी सीटें जीत सकता है। नतीजे बताते हैं कि एनडीए को 324 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक को 208 सीटें मिलने की संभावना है। लेकिन सवाल ये भी था कि इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा चेहरा कौन है? इस पर 28% लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया, 8% ने ममता बनर्जी को और 7% ने अखिलेश यादव को चुना। यानी राहुल गांधी इस रेस में सबसे आगे हैं।
इंडिया गठबंधन को जारी रखना चाहिए?सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन को अपनी एकजुटता बनाए रखनी चाहिए? फरवरी 2025 में 65% लोगों ने कहा था कि गठबंधन को जारी रहना चाहिए, जबकि 26% इसके खिलाफ थे। अब अगस्त 2025 में ये आंकड़ा थोड़ा बदल गया है। अब 63% लोग चाहते हैं कि इंडिया ब्लॉक बना रहे, जबकि 25% लोग इसके पक्ष में नहीं हैं। यानी गठबंधन के समर्थन में थोड़ी कमी आई है, लेकिन ज्यादातर लोग अब भी इसे बनाए रखने के पक्ष में हैं।
कांग्रेस का अगला चेहरा कौन?जब बात कांग्रेस के नेतृत्व की आई, तो लोगों से पूछा गया कि गांधी परिवार से बाहर कौन सा नेता सबसे बेहतर है। इस सवाल पर 16% लोगों ने सचिन पायलट को चुना, 12% ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लिया, 8% ने शशि थरूर और 7% ने पी. चिदंबरम को बेहतर माना। यानी सचिन पायलट इस रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं।
You may also like
सागरः जनजातीय बाहुल्य ग्राम बनाएंगे अपने विकास का एक्शन प्लान
सबके साथ, सबके विकास के लिए सबके प्रयासों एवं सबको विश्वास में लेकर बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रीवाः नायब तहसीलदार का रीडर दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
विदिशाः सहकारी समितियों में उर्वरकों का तीव्र गति से भंडारण शुरू
धारः युवा संगम प्लेसमेंट मेले में 31 युवाओं का चयन