अगली ख़बर
Newszop

रोजाना ज्यादा चाय पीने से शरीर को हो सकते हैं ये 7 बड़े नुकसान!

Send Push

आजकल ज्यादातर लोगों की सुबह एक गर्मागर्म चाय के प्याले के बिना अधूरी सी लगती है। सुबह की चुस्की हो या दोस्तों के साथ गपशप, चाय हर मौके की साथी बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चाय की लत आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकती है? चाय में मौजूद कैफीन और निकोटिन जैसे रासायनिक तत्व हमें इसकी आदत डाल देते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं। आइए, आज हम आपको चाय पीने के उन 7 बड़े नुकसानों के बारे में बताते हैं, जो आपकी सेहत को चुपके-चुपके नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ज्यादा चाय पीने से सेहत को होने वाले नुकसान पेट में बढ़ता है एसिड

चाय का ज्यादा सेवन करने से हमारे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। जब खून में एसिड का स्तर बढ़ता है, तो शरीर के सभी अंगों पर बुरा असर पड़ता है। इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी को परेशान कर सकती हैं।

पाचन क्रिया पर असर

चाय हमारी पाचन शक्ति को कमजोर कर देती है। इससे खाना ठीक से पचता नहीं और गैस, पेट में भारीपन या जलन जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। अगर आप रोजाना ज्यादा चाय पीते हैं, तो आपके पाचन तंत्र को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

पोषक तत्वों का अवशोषण रुकता है

चाय में मौजूद कुछ तत्व भोजन से मिलने वाले विटामिन्स और मिनरल्स को शरीर में पूरी तरह से अवशोषित होने से रोकते हैं। इससे शरीर कमजोर पड़ने लगता है और थकान, सुस्ती जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो चाय की मात्रा पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

हड्डियों की कमजोरी

क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं? इससे जोड़ों में दर्द, घुटनों, कमर और कंधों में दिक्कत जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। लंबे समय तक चाय का ज्यादा सेवन हड्डियों के लिए खतरा बन सकता है।

किडनी स्टोन का खतरा

चाय में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकती है। अगर आप रोजाना कई कप चाय पी रहे हैं, तो आपकी किडनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए चाय का सेवन सीमित करना जरूरी है।

शरीर में पानी की कमी

ज्यादा चाय पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है, क्योंकि पानी की कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं। खासकर गर्मियों में चाय की अधिकता से बचना चाहिए।

खून की कमी वालों के लिए खतरा

अगर आपको एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या है, तो चाय से दूरी बनाना आपके लिए बेहद जरूरी है। चाय शरीर में आयरन को अवशोषित होने से रोकती है, जिससे खून की कमी और बढ़ सकती है। ऐसे में चाय की जगह हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना बेहतर होगा।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें